
नारनौल अनाज मंडी के प्रवेश द्वार पर बाजरा लदे वाहनों की 5 किलोमीटर लंबी लाइन
ख़बर संक्षेप में
नारनौल अनाज मंडी के बाहर प्रवेश द्वार के दोनों ओर बाजरे से लदे वाहनों की 5 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। शनिवार को बिना शेड्यूल के मंडी में गांवों की खरीद के बाद रात भर किसान लाइन में खड़े रहे। गेट पास लेने के लिए कई किसान 5 से 6 घंटे तक लाइन में खड़े रहे।