
कानपुर के दलमंडी में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला
ख़बर संक्षेप में
कलाकटगंज के दलमंडी में तेज रफ्तार पिकअप ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर सड़क पार कर रहा था। ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और ट्रक चालक की तलाश कर रही है।