
आनंद पर्वत में डीटीसी बस की टक्कर से मौत
ख़बर संक्षेप में
आनंद पर्वत में डीटीसी बस की कई गाड़ियों से टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा देशबंधु गुप्ता रोड थाना के अंतर्गत आनंद पर्वत चौराहे पर हुआ। इस हादसे में दो स्कूटर और एक ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम पहुंची।