
कृष्ण पार्क में डांडिया शो
ख़बर संक्षेप में
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत श्याम नगर, कानपुर के कृष्ण पार्क में डांडिया शो का आयोजन किया गया। महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने गुजराती व राजस्थानी परिधान में देर रात तक नृत्य किया। इससे सांस्कृतिक माहौल जीवंत हो उठा। घघरा-चोली में छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।