
राजस्थान मंदिर के खजाने से मिले 31 करोड़ रुपए दान
ख़बर संक्षेप में
चित्तौड़गढ़ जिले के कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर के खजाने में दान की गिनती का पांचवां चरण कुल 31 करोड़ 17 लाख 92 हजार 129 रुपये के साथ संपन्न हुआ। पहले चरण में 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपये, दूसरे चरण में 5 करोड़ 94 लाख 35 हजार, तीसरे चरण में 6 करोड़ 10 लाख 12 हजार और चौथे चरण में 44 लाख 22 हजार 718 रुपये का दान दर्ज किया गया। अंतिम गिनती में मंदिर के खजाने, प्रसाद कक्ष, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, मनी ऑर्डर और अन्य स्रोतों से प्राप्त दान शामिल हैं।