
कविता और शाहरुख ने जिला प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता
ख़बर संक्षेप में
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सायला की कविता और भीनमाल के शाहरुख खान ने अपने-अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए जालोर जिले के एथलीटों का चयन किया गया। 20वीं अंतर जिला जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।