विष्णु मंदिर में 12 दिन का धार्मिक समारोह होगा
ख़बर संक्षेप में
असुरन चौक स्थित विष्णु भगवान मंदिर में 25 अक्टूबर से 12 दिन का धार्मिक समारोह होगा। इस आयोजन में विष्णु महायज्ञ, राम कथा, रामलीला और प्रतिदिन यज्ञ होगा। इसके लिए जौ, तुलसी और केले के पौधों से 21 कुंडिय का भव्य यज्ञ मंडप तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम का समापन 5 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा।