नवरात्रि के दौरान सूर्यकुंड धाम में गरबा और ढोलक नृत्य का आयोजन
ख़बर संक्षेप में
शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन सूर्यकुंड धाम में गरबा और ढोलक नृत्य में महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। सूर्यकुंड धाम विकास समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रार्थना, माता की चौकी पर दीप प्रज्ज्वलन, मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना शर्मा और संतोष मणि त्रिपाठी ने किया।