गोरखपुर में मनोविज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में आराध्या अव्वल
ख़बर संक्षेप में
गोरखपुर के महाराणा प्रताप महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित मनोविज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में आराध्या प्रजापति अव्वल रहीं। विद्यार्थियों ने रचनात्मक पोस्टर के माध्यम से आवश्यकता का पदानुक्रम, कंडीशनिंग जैसे जटिल सिद्धांतों को समझाया। सानिया मिश्रा को उनके कार्य के लिए सांत्वना पुरस्कार मिला।