
प्रयागराज में महंगाई भत्ते में वृद्धि न होने पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का प्रदर्शन
ख़बर संक्षेप में
तीन महीने से महंगाई भत्ते में वृद्धि न होने पर महंगाई भत्ते और राहत की मांग को लेकर एजी कार्यालय के गेट पर कर्मचारी और पेंशनभोगी एकत्र हुए। कई संघों के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सरकार के फैसले पर आक्रोश व्यक्त किया गया। सरकार से 49 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों की मांगों पर जवाब देने की उम्मीद है।