
घाटमपुर में बाइक की टक्कर से दो युवक गंभीर घायल
ख़बर संक्षेप में
कानपुर-सागर हाईवे पर पटारा पानी टंकी के पास दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो युवक गंभीर घायल हो गए। चतुरईपुर गांव के अभिषेक (30) कानपुर से दवा लेकर घर लौट रहा था। कृपालपुर गांव की रिंकल (20) भी गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को पटारा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के लिए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।