परतापुर फ्लाईओवर के नीचे जलभराव वाले गड्ढे में ई-रिक्शा पलटा
ख़बर संक्षेप में
परतापुर फ्लाईओवर के नीचे जलभराव में एक ई-रिक्शा पलटने से चालक और तीन यात्रियों सहित चार लोग घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों ने जलभराव वाले गड्ढे से घायलों को निकालकर इलाज के लिए भेज दिया। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया गया है।