
दर्शन नगर में 22 को शुरू होगा रामलीला महोत्सव
ख़बर संक्षेप में
दर्शन नगर मार्केट में 22 अक्टूबर से शुरू होकर 1 नवम्बर को समाप्त होने वाला भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन रामलीला महोत्सव कमेटी द्वारा किया जा रहा है। रामलीला मंच का उद्घाटन प्रतिदिन रात 8:00 बजे होगा। 31 अक्टूबर को भव्य रावण दहन कार्यक्रम होगा। भगवान श्री राम के दिव्य लीलाओं का आनंद भक्तजन व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में लेंगे।