
फरीदाबाद में कचरे को लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प
ख़बर संक्षेप में
फरीदाबाद के अरावली में कचरा डालने को लेकर भाखड़ी और सैनिक कॉलोनी के प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। कचरे की बदबू से आसपास के निवासियों के रहने की स्थिति और खराब हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक कचरा डालना बंद नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।