
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 100 मिनट के एमएलसी चुनाव कार्यक्रम के लिए अलीगढ़ पहुंचे
ख़बर संक्षेप में
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 17 अक्टूबर को अलीगढ़ जाएंगे। वे दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 01 बजकर 05 मिनट पर मलखान सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से डीएस डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मेलन में भाग लेंगे। दोपहर 02 बजकर 10 मिनट पर शहर से रवाना होंगे। एमएलसी चुनाव से पहले उनके दौरे को लेकर अस्पताल और शहर में तैयारियां चल रही हैं।