
रायबरेली में अवैध पटाखा गोदाम में धमाका से मस्जिद में दरारें, घरों को नुकसान
ख़बर संक्षेप में
रायबरेली में अवैध पटाखा गोदाम में हुए धमाके से पास की मस्जिद की दीवार और छत में दरारें आ गईं, जबकि कई घरों की खिड़कियां टूट गईं। यह घटना सदर कोतवाली में दिवाली से पहले हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मस्जिद में लोग जुमे की नमाज की तैयारी कर रहे थे, तभी धमाका हुआ।