
कुरुक्षेत्र गीता गेट पर लगा कृष्ण-अर्जुन रथ
ख़बर संक्षेप में
गीता गेट पर 24 फुट चौड़ा 1200 किलो का कृष्ण-अर्जुन रथ लगा, गेट की ऊंचाई 5 फुट बढ़ाई गई। कुरुक्षेत्र-पीपल रोड पर यातायात बंद कर दिया गया, जिससे चालकों को जिंदल चौक होते हुए नेशनल हाईवे पर भेजा गया। एफआरबी मटेरियल से बना यह रथ दूर से ही दिखाई देगा और रात में गेट की शोभा बढ़ाएगा।