
तीन को पीटा MLA के घर में, नहीं हुई गिरफ्तारी
ख़बर संक्षेप में
7 अक्टूबर को बिजनौर के रतुपुरा में भाजपा विधायक सुशांत सिंह के घर में तीन युवकों को पीटा गया। 9 अक्टूबर को ठाकुरद्वारा थाने में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आठ दिन बीत गए, न गिरफ्तारी हुई, न रिपोर्ट। युवकों में से एक रामू कश्यप को विधायक के सहायक अर्जुन कुमार ले गए, वह अस्पताल में है। पुलिस ने रामू के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी है।