
महादेव ढाबा के पास बस की टक्कर से 8 घायल
ख़बर संक्षेप में
महादेव ढाबा के पास रोडवेज की एक बस की टक्कर ट्रक से हो गई जिसमें 8 यात्री घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार की देर शाम मटौंध थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस और एम्बुलेंस द्वारा घायलों को बांदा अस्पताल पहुँचाया गया।