
सहारनपुर में बोलेरो और ऑल्टो की टक्कर: दो बच्चों समेत 7 घायल
ख़बर संक्षेप में
संगमौर से माहेश्वरी जाने वाली सड़क पर बोलेरो और ऑल्टो कार की आमने सामने हुई टक्कर में दो बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को सहारनपुर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर चिलकाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।