
सूरत में बधिर क्रिकेट नेशनल चैम्पियनशिप में खेलने के लिए गोरखपुर से प्रतीक
ख़बर संक्षेप में
गोरखपुर के बधिर और मूक क्रिकेटर प्रतीक राज चौधरी को उत्तर प्रदेश बधिर क्रिकेट टीम में चुना गया है। वह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक गुजरात के सूरत में होने वाली बधिरों की 10वीं टी-20 नेशनल क्रिकेट चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतीक सहित 14 सदस्यीय टीम को अंतिम रूप दिया गया है, जिसमें आकाश सिंह को टीम कमांडर बनाया गया है।