बेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में 33 यूनिट रक्त एकत्रित
ख़बर संक्षेप में
बेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में गुरुवार को 33 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र वागोरिया एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह राव भी शामिल हुए। शिविर का उद्देश्य स्थानीय मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना एवं युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। डॉ. राव ने युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया।