
चुनाव से पहले यूपी के किसानों को 3.03 लाख करोड़ रुपये का लोन मिलेगा
ख़बर संक्षेप में
सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के किसानों के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की मेगा योजना तैयार की है। यूपी के बैंक कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए चालू वित्त वर्ष में 3.03 लाख करोड़ रुपये का ऋण देंगे। बढ़ी हुई ऋण वितरण से यूपी के किसानों, पशुपालकों, मत्स्यपालकों और कृषि उद्यमियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।