
सोनीपत की गौशाला में बारिश से भरे गड्ढे में डूब कर दो भाई-बहन की मौत
ख़बर संक्षेप में
शाहपुर टागा गांव में श्री 108 बाबा मोहनदास गौशाला में गौशाला के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर जाने से उसमें डूब कर दो भाई-बहन की मौत हो गई। काफी देर तक न दिखने पर परिजनों ने बच्चों की तलाश की और देर शाम गौशाला के कर्मचारियों ने उनके शव बरामद किए। बड़ी पुलिस स्टेशन ने शवों को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।