
बर्डघाट रामलीला मंचित जयंत लीला एवं विरध वध
ख़बर संक्षेप में
रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को बर्डघाट रामलीला में जयंत लीला एवं विरध वध का मंचन किया गया। श्री कृष्ण आदर्श रामलीला अवध-मिथिला संयुक्त के कलाकारों ने नाटकों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राहुल श्रीवास्तव, पूर्व महापौर सत्य पांडेय और जितेंद्र वर्मा पल्लू के नेतृत्व में आरती के साथ हुई। भगवान श्री राम की करुणा और क्षमा के चित्रण से भक्तगण भावविभोर हो गए।