
नौरंगाबाद में नवरात्रि देवी जागरण
ख़बर संक्षेप में
शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन नौरंगाबाद के मंदिरों में महिलायें एकत्रित होकर भजन संध्या के माध्यम से देवी स्कंदमाता की स्तुति की। शहर भर में देवी जागरण और घरों में दुर्गा स्तुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम जारी रहे। माता की चौकी में भजन और डांडिया नृत्य हुआ जबकि पंडित लोकेश शास्त्री ने पूजा का संचालन किया। नगरसेवक नीलेश उपाध्याय आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने माताओं का भोग लगाया।