
अछनेरा गल्ला मंडी में खुले में रखा धान भीगता रहा
ख़बर संक्षेप में
अछनेरा गल्ला मंडी में किसानों का खुला में रखा धान गुरुवार को अचानक हुई बारिश और गरज के बाद भीगता रहा। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई बारिश दो घंटे तक चली और खुले में रखे फसलों को नुकसान पहुंचा। खेतों में रखे धान और कटाई के बाद रखे बाजरे को भी नुकसान पहुंचने की सूचना मिली।