नांगलोई में बस की टक्कर में दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत
ख़बर संक्षेप में
नांगलोई में बस की टक्कर में दिल्ली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की मौत हो गई। सुबह करीब 7 बजे यह हादसा हुआ। बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया है। पुलिस फरार ड्राइवर और कंडक्टर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।