
मृत्युदंड मामले में अपील के लिए मुस्कान-साहिल से मिलेंगे वकील
ख़बर संक्षेप में
नीला ड्रम हत्याकांड में मौत की सजा को चुनौती देने की तैयारी में वकील जुटे हैं। शुक्रवार को मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला से मिलकर अपील पर चर्चा करेंगे। उनकी सहमति मिलने के बाद ही कानूनी कार्यवाही शुरू होगी।