मेरठ : बी.पी.एड. प्रीफरेंस लिस्ट 2026-27 जारी
ख़बर संक्षेप में
सीसीएसयू ने बी.पी.एड. फर्स्ट ईयर प्रीफरेंस और वेटिंग लिस्ट 2026-27 जारी कर दी है। प्रीफरेंस लिस्ट वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पाने के लिए 22 अक्टूबर तक आवेदन करना होगा, जबकि वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थी 23 से 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रीफरेंस लिस्ट में शामिल जो अभ्यर्थी 22 अक्टूबर तक आवेदन नहीं करेंगे, उनका दावा खत्म हो जाएगा। वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों के लिए माना जाएगा।