
यूपी टीईटी-2013 जांच के लिए परीक्षा प्राधिकरण सचिव को हाई कोर्ट का समन
ख़बर संक्षेप में
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने परीक्षा नियामक प्राधिकरण के सचिव को यूपी टीईटी-2013 आवेदन रिकॉर्ड से संबंधित हार्ड डिस्क के साथ पेश होने का आदेश दिया, क्योंकि उसमें संदिग्ध सामग्री पाई गई थी। न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने अरुण कुमार की याचिका पर अगली सुनवाई 4 नवंबर 2026 को करने का निर्देश दिया। परीक्षा नियामक प्राधिकरण के रजिस्ट्रार दीपेंद्र कुमार ने अदालत में टैबुलेशन डेटा और आवेदन पत्र पेश किए।