
40,000 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पुनीत गर्ग को मिली जमानत
ख़बर संक्षेप में
रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े 40,000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व सीनियर एक्जीक्यूटिव पुनीत गर्ग को जमानत दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि बैंकों से लिए गए लोन को विदेशी सहायक कंपनियों और ऑफशोर संस्थाओं के जरिए डायवर्ट किया गया था। आरकॉम और उसकी समूह कंपनियों के खिलाफ मामला ईडी ने दर्ज किया था।