
बिठूर : उपचुनाव में भाजपा के राणा की जीत
ख़बर संक्षेप में
बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में विधायक अभिजीत सिंह सांगा के भाई समरेंद्र सिंह राणा ने निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी को 2483 मतों से हराकर भाजपा की एकतरफा जीत दर्ज की। सपा ने इस मुकाबले में द्विवेदी का साथ दिया था। राणा की जीत से क्षेत्र में भाजपा का दबदबा कायम है।