
रामनगर में फ्लैट में चोरी, चोरों ने लूटा गहने और नगद
ख़बर संक्षेप में
रामनगर के केंद्रीय विहार सोसायटी में दिन के समय चोरों ने फ्लैट में सेंधमारी कर दी। सुरक्षाकर्मियों को धोखा देकर चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़ दिया। अलमारी के लॉकर से 4 लाख रुपये के गहने और 5 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। 12 अक्टूबर को जब दंपति काम से लौटे तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ पाया। सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों को सोसायटी में आते-जाते देखा गया। रामनगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।