
करनाल जेल में कैदी के सिर में लॉक से वार किया गया
ख़बर संक्षेप में
करनाल जेल में रात के समय एक कैदी ने दूसरे कैदी के सिर पर लॉक से वार कर दिया। आरोपी राजेंद्र बाथरूम जाने के बहाने बैरक से बाहर निकला और वापस आकर सो रहे कैदी पर हमला कर दिया। घायल राजदीप को इलाज के लिए जेल अस्पताल ले जाया गया।