
एसएन मेडिकल कॉलेज ने नए एमबीबीएस सत्र के लिए सुरक्षा बढ़ाई
ख़बर संक्षेप में
एसएन मेडिकल कॉलेज ने रैगिंग रोकने के लिए हॉस्टल से लेकर क्लासरूम तक गार्ड तैनात किए और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए। नए छात्रों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है और हेल्पलाइन के जरिए घटना की सूचना देने को कहा गया है। डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि रैगिंग कानूनी अपराध है। किसी भी घटना के 24 घंटे के भीतर कॉलेज को एफआईआर दर्ज करानी होगी।