
राम मंदिर ट्रस्ट ने जनरल दर्शन पास बंद किया
ख़बर संक्षेप में
ओडिशा की एक महिला भक्त ने होटल संचालक द्वारा प्रति व्यक्ति 1,000 रुपये लेने की शिकायत की जिसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जनरल दर्शन पास बंद कर दिया है। अब भक्त बिना जनरल पास के ही पूरक और सप्तर्षि मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट ने जनरल दर्शन पास की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी है।