सब जूनियर टीम के लिए कबड्डी ट्रायल आज बगोला में होगा
ख़बर संक्षेप में
सब जूनियर लड़कों और लड़कियों की कबड्डी टीम का ट्रायल आज बगोला के महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगा। 1 दिसंबर 2010 के बाद जन्म तिथि वाले 16 साल तक के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को 36वें सब जूनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।