
14 अक्टूबर 2026 को अलीगढ़ में होने वाली घटनाएँ
ख़बर संक्षेप में
अलीगढ़ में रामघाट रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला शैक्षिक विकास एवं खेल समिति द्वारा नौरंगाबाद स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में मंडलीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। मेलरोज बाईपास स्थित प्रिंस नगर के खाटू श्याम मंदिर में शाम 4 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया है। महावीरगंज स्थित हनुमान मंदिर में शाम 7 बजे हनुमान जी की सवारी के साथ रामलीला उत्सव का आयोजन किया गया है।