
लखनऊ सेक्टर-7 में ट्रैक्टर रिवर्स करने से लड़के की मौत
ख़बर संक्षेप में
जानकीपुरम एक्सटेंशन के सेक्टर-7 में ट्रैक्टर रिवर्स करते समय ट्रैक्टर से कुचलकर आठ वर्षीय कृष्णा की मौत हो गई। टक्कर में उसकी चार वर्षीय बहन अनु घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक गौरव को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कृष्णा के परिजनों ने दोनों बच्चों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। घटना से परिवार में मातम छा गया और इलाके में जनजीवन प्रभावित हुआ।