जैलाफ के छात्र बाल विज्ञान प्रदर्शनी में चमके
ख़बर संक्षेप में
जैलाफ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में दो स्थान प्राप्त किये। कक्षा 11 और 10 के छात्र प्रवीण और मयंक ने हरित ऊर्जा और आपदा प्रबंधन पर मॉडल प्रस्तुत कर पहचान बनाई। दोनों को जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चुना गया है।