नोएडा गोल्फ कोर्स में 17 सीटों के लिए 17 अक्टूबर को मतदान
ख़बर संक्षेप में
सेक्टर-38 स्थित नोएडा गोल्फ कोर्स में गोल्फ कोर्स प्रबंधन बोर्ड में 17 सीटों के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा। 6 सीटों के लिए 6800 सदस्य वोट डालेंगे, जिसमें 4 जनरल कैटेगरी, 1 आर्मी कोटा और 1 एयर फोर्स-नेवी कोटा की सीटें शामिल हैं। छह सीटों के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान समाप्त होने के बाद देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।