MACTA चुनाव: दो पदों के लिए प्रतिस्पर्धा
ख़बर संक्षेप में
माक्टा चुनाव में महासचिव और संयुक्त सचिव/कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा। मतदान 27 अक्टूबर को मेरठ कॉलेज परिसर स्थित माक्टा कार्यालय में होगा। महासचिव के लिए प्रो. नीरज तोमर और डॉ. अनीता मोरल, संयुक्त सचिव/कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. सीमा रानी और डॉ. अतुल यादव मैदान में हैं।