
अक्राबाद में नानाउ कैनाल पुल पर माँ गंगा की महाआरती
ख़बर संक्षेप में
जिला गंगा समिति अलीगढ़, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अक्राबाद में नानाउ कैनाल पुल पर बुधवार शाम माँ गंगा की महाआरती हुई। क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रवींद्र पाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, जिसमें परियोजना अधिकारी आलोक तिवारी ने उनका स्वागत किया। विधायक को समारोह में गंगाजल भेंट किया गया।