
पिण्डवाड़ा शासकीय महाविद्यालय भवन हेतु समझौता पत्र स्वीकृत
ख़बर संक्षेप में
भामाशाह निर्मल जैन मुंबई के नवीन शासकीय महाविद्यालय पिण्डवाड़ा भवन के प्रस्ताव स्वीकृत। पिण्डवाड़ा-अबुरोड राजमार्ग क्रमांक 62 पर 4 बीघा 43 बिस्वा भूमि पर 25 हजार वर्ग फीट का भवन बनेगा। भवन निर्माण पूर्ण होने पर सरकार को दान कर दिया जाएगा।