
पानीपत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश के लिए विपिन को 10 साल की सजा
ख़बर संक्षेप में
पानीपत की फास्ट ट्रैक पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की कोशिश के मामले में विपिन को 10 साल की सजा सुनाई है। नाबालिग की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विपिन ने उसकी बेटी को अपने गांव रानखंडी बयाला में बहला-फुसलाकर ले गया था। कोर्ट ने विपिन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।