
एटा में बस से टक्कर के बाद लोडर खाई में गिरा
ख़बर संक्षेप में
मुरैना जिले से एक परिवार को लेकर जा रहा लोडर, आगरा रोड पर कमसान नहर के पास रोडवेज बस की टक्कर से 30 फुट गहरी खाई में गिर गया। महिलाओं और बच्चों सहित 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने घायल को बाहर निकालकर इलाज के लिए अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।