
एटा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ का भत्ते की मांग को लेकर प्रदर्शन
ख़बर संक्षेप में
एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ ने बुधवार को एसजीपीजीआई और आरएमएल के बराबर भत्ते की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। सीएमएस ने कहा कि मामला प्रिंसिपल के स्तर पर है।