तीन दिन लखनऊ का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री
ख़बर संक्षेप में
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार से तीन दिन लखनऊ का दौरा करेंगे। फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मिलेंगे और निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दौरे की जानकारी दी। सिंह गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।