
इंद्र नगर में भगवती की भव्य 'चौकी' लगी
ख़बर संक्षेप में
इंद्र नगर के नंदन वन गेस्ट हाउस में भगवती की भव्य 'चौकी' लगाई गई जिसमें भक्तों ने भजन गाकर पूजा अर्चना की। शकुंतला भारती ने भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया जबकि पंडित लोकेश शास्त्री ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर लड्डू गोपाल और मां काली की सजावट की गई और भक्तों को चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।